{"_id":"58f507f04f1c1b1a74471970","slug":"37-days-trains-not-for-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 दिन तक दून नहीं जाएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 दिन तक दून नहीं जाएंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। 37 दिन के लिए देहरादून का रेल यातायात से कनेक्शन कटा रहेगा। इसकी वजह देहरादून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य का होना है। ऐसे में सहारनपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेनों केवल हरिद्वार तक जाएंगी और वहीं से लौटेंगी। इसकी वजह से हजारों यात्रियों के समक्ष समस्या आना लाजिमी है।
प्रतिदिन सहारनपुर से करीब एक दर्जन ट्रेनें देहरादून जाती और लौटती हैं। इनमें हजारों यात्री सफर करते हैं। मगर एक महीने से अधिक दिनों तक देहरादून के लिए ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। दरअसल, देहरादून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य होना है, जो 18 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहा है। यह काम 24 मई तक चलेगा।
ऐसे में तमाम ट्रेनों का संचालन केवल हरिद्वार तक ही रहेगा। इतना ही नहीं, शताब्दी एक्सप्रेस भी एक महीने तक देहरादून नहीं जाएगी। ऐसे में यात्रियों को देहरादून जाने के लिए हरिद्वार तक ही रेल सेवा मिल सकेगी। उससे आगे बस या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ेगा। डिप्टी एसएस विनोद ने बताया कि दून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य होने के चलते ट्रेनें नहीं चल पाएगी।