फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3618 candidates appeared in Geography exam and 28,662 in painting

भूगोल की परीक्षा में 3618 और चित्रकला में 28,662 परीक्षार्थी शामिल

Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
3618 candidates appeared in Geography exam and 28,662 in painting
एसएएम इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को पहली पाली में दसवीं के छात्रों ने चित्रकला और 12वीं के छात्रों ने भूगोल विषय की महत्वपूर्ण परीक्षाएं दीं। दूसरी पाली में दसवीं के परीक्षार्थियों ने कंप्यूटर और 12वीं के छात्रों ने व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार तथा गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा दी।
विज्ञापन

पहली पाली में दसवीं की चित्रकला विषय की परीक्षा सभी 101 केंद्रों पर हुई। चित्रकला के लिए जिले भर में 30,662 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 28,407 ने परीक्षा दी और 2255 गैरहाजिर रहे। 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा 94 केंद्रों पर हुई। भूगोल विषय के लिए जिले भर में 3,950 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,618 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 332 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में दसवीं के विद्यार्थियों की कंप्यूटर की परीक्षा थी, जिसके लिए 49 केंद्र बनाए गए थे। कुल 1259 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1229 ने परीक्षा दी, जबकि 30 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 12वीं की व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार तथा गृह विज्ञान की परीक्षा थी। यह परीक्षा जिले के 87 केंद्रों पर हुई। इन विषयों के लिए जिले भर में 5,168 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,907 ने परीक्षा दी, जबकि 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है।
विज्ञापन

आसान रहा भूगोल का प्रश्नपत्र
--एसएएम इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले रोहित ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। रोहित का कहना था कि इस बार प्रश्न पत्र 70 फीसदी पाठ्यक्रम पर तैयार किया गया था, जिसके लिए ज्यादा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राहुल ने बताया कि बहु विकल्पीय सवाल बेहद आसान रहे, जिनके नंबर भी पूरे मिलते हैं। राहुल ने बताया कि इस बार तैयारी अच्छी थी। कोर्स भी समय से पूरा हो गया था, जिसकी वजह से प्रश्न पत्र को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई।
--अंकुश ने बताया कि प्रश्नपत्र में सवाल कुछ अलग नजर आए। प्रश्न पत्र थोड़ा मुश्किल जरूर लगा, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि अच्छे नंबर ना लाए जा सके।
--मोहित ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया है। बड़े सवालों में भी ऐसे सवाल नहीं थे, जो ना पढ़े हों। प्रश्नपत्र आसान होने की वजह से ही उसने प्रश्नपत्र को समय से पहले हल कर दिया था।

देहरादून रोड पर जाम लगा
सहारनपुर। सोमवार पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे पेपर खत्म होने पर एसएम इंटर कॉलेज के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण देहरादून रोड पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा कर यातायात सुचारु कराया।

छात्र रोहित

छात्र रोहित- फोटो : SAHARANPUR

छात्र राहुल

छात्र राहुल- फोटो : SAHARANPUR

छात्र अंकुश

छात्र अंकुश- फोटो : SAHARANPUR

छात्र मोहित

छात्र मोहित- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed