{"_id":"5f230d8a8ebc3e63c56ebae9","slug":"36-corona-positives-found-in-saharanpur-saharanpur-news-mrt4938875119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
सहारनपुर में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव के 36 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक 983 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
नए संक्रमितों में तीन राणाप्रताप कॉलोनी, एक राघवपुरम, एक इंद्रपुरी कॉलोनी, एक शिव विहार, एक नूरबस्ती, एक नंदवाटिका, एक नकुड़, एक लक्ष्मणपुरी, एक मेहंदीसराय, एक शिवपुरी मंडी, एक रविदास मार्ग, एक बदजिया उल हक कॉलोनी, एक निचलगढ़ का रहने वाला है। शेष 20 संक्रमित गंगोह, सरसावा, नागल, साढौली कदीम, रामपुर के हैं। जिन संक्रमितों में लक्षण हैं, उनको कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष को होम आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की एंटीजन किट से सैंपलिंग की जाएगी। 19 लोगों की बृहस्पतिवार केे कोविड अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं, बिहारीगढ़ थाना प्रभारी के बुधवार को पॉजिटिव निकलने के बाद चिकित्सा विभाग ने थाने के सभी 61 पुलिसकर्मियों की जांच एंटीजन किट से कराई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही है।