फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3459 health workers in the district to get second anti-coronary vaccine today

जिले में 3459 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा कोरोनारोधी दूसरा टीका

Thu, 25 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
3459 health workers in the district to get second anti-coronary vaccine today
जिले में 3459 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा कोरोनारोधी दूसरा टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के 3459 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का आज दूसरा टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 49 बूथ बनाए हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को ही टीमें गठित की।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि 26 फरवरी के साथ ही चार और पांच मार्च को भी कोविड-19 का दूसरा टीका लगाना है। इन तीन दिन में कुल 78 बूथ लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। 26 फरवरी को 49 बूथ आयोजित कर टीका लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी देवबंद में चार, सीएचसी गंगोह, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी पुंवारका, सीएचसी सरसावा, सीएचसी सुनहेटी खड़खड़ी में तीन-तीन बूथ बनाए जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी ननौता और सीएचसी बेहट मेें दो दो बूथ होंगे। फतेहपुर और हरौडा के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक बूथ रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. सोढी ने बताया कि चार मार्च को 17 बूथों पर टीकाकरण होगा। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी देवबंद में तीन तथा सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी ननौता और सीएचसी बेहट मेें दो-दो बूथ बनाए जाएंगे, सीएचसी सुनहेटी खड़खड़ी में तीन और राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बूथ रहेगा। पांच मार्च को 12 बूथों पर टीकाकरण होगा। ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी बेहट में और राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक-एक बूथ बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में चार-चार तथा पुराना अस्पताल नहेरू मार्केट, केयर हॉस्पिटल, तारावती हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अमन विहार और अशोक बिहार में एक-एक बूथ बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed