फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3417 Health workers get corona vaccine

3417 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
3417 Health workers get corona vaccine
लि अस्पताल पर को वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे स्वस्थ्य कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन का टीका शुक्रवार को 4587 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 3417 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण का अनुपात 74.5 फीसदी रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शुक्रवार को 22 केंद्रों पर 49 बूथ बनाए गए थे। टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू हुआ। अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. अनीता जोशी और सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने शहर के साथ देहात केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने के साथ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और नाम दर्ज करते नजर आए। अगला टीकाकरण चार और पांच फरवरी को होगा।
विज्ञापन

--------
- देवबंद में सबसे कम हुआ टीकाकरण
देवबंद ब्लॉक में टीकाकरण का अनुपात काफी कम रहा है। यहां 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगानेे का लक्ष्य था लेकिन महज 133 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही टीका लगवाया। टीकाकरण का अनुपात करीब 33 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि देवबंद ब्लॉक में टीकाकरण इतना कम होने का कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक लक्ष्य लगे टीके
सहारनपुर शहर 1375 952
गंगोह 248 209
मुजफ्फराबाद 342 318
पुवांरका 297 253
रामपुर मनिहारान 247 220
सरसावा 563 398
देवबंद 400 133
नागल 200 179
नकुड़ 200 179
नानौता 200 150
सढौली 200 155
सुन्हेटी सीएचसी 315 271
------- वर्जन
शुक्रवार का टीकाकरण सफल रहा है। 4587 के सापेक्ष 3417 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया है। टीका लगने के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वस्थ रूप से अपने घर लौटे हैं। अगला टीकाकरण चार और पांच फरवरी को होगा।
-- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed