फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   34 officials will monitor 97 construction works

97 निर्माण कार्यों पर नजर रखेंगे 34 अधिकारी

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
34 officials will monitor 97 construction works
सहारनपुर। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जनपद में 50 लाख से ऊपर की लागत वाली 97 परियोजनाएं चिह्नित की गई हैं, जिन पर नजर रखने के लिए 34 अधिकारियों को नामित किया गया है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नियमित समीक्षा भी करेंगे, ताकि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे और मानकों के विपरीत निर्माण न होने पाए।
विज्ञापन

दरअसल, मुरादनगर के श्मशान घाट में हुई घटना के बाद मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों में 50 लाख या उससे ऊपर लागत वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसी के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ऐसी परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है। इस टीम में एक तकनीकी अधिकारी को भी शामिल किया गया है। परियोजनाओं में थाने की बैरक एवं पुलिस हॉस्टल, आश्रय स्थल, राजकीय इंटर कॉलेज, पुल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्पोर्ट्स कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल, रजबहे आदि सहित 97 निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा पानी की टंकियां, पशु चिकित्सालय, आईटीआई में आवास, पुल एवं पहुंच मार्ग भी शामिल किए गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में गुणवत्ता, कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए और कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए। यदि परियोजना के पूरा होने में और धनराशि की आवश्यकता हो तो उसे भी प्रशासनिक विभाग से समन्वय स्थापित कर अवमुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

ब्लाकवार चिह्नित निर्माण कार्य
विकास खंड----------- कार्य
पुंवारका-----------------09
मुजफ्फराबाद-----------10
साढ़ौली कदीम-----------06
बलियाखेड़ी-------------15
रामपुर मनिहारान------09
नानौता-----------------08
सरसावा-----------------16
नकुड़-------------------03
गंगोह-------------------07
देवबंद-------------------05
नागल------------------09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed