फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   34 gold and silver coins recovered from the foundation digging

Saharanpur News: नींव खोदाई में निकले सोने-चांदी के 34 सिक्के किए बरामद

Sun, 12 Mar 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
34 gold and silver coins recovered from the foundation digging
थानाभवन प्लाट में खुदाईके दोरान  मिले  घातु के सिक्के
- प्लाट मालिक से तहसीलदार ने सख्ती से पूछताछ, तो बरामद कराए गए सिक्के
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन आया हरकत में
- सराफ को बेचे चार सिक्के पुलिस ने रात में ही किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन (शामली)। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित प्लाट की खुदाई में सोने-चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कराई। जिसमें प्लाट मालिक ने सख्ती से पूछताछ के बाद 34 सिक्के बरामद कराए।
सोशल मीडिया पर शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर काटी जा रही कालोनी में एक प्लाट की नींव की खोदाई में लाखों रुपये का सोना और चांदी मिलने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस जगह नींव खोदी गई थी, वह प्लाट मशकूर नामक व्यक्ति का था। इस सूचना पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी को लिखित में सूचना दी। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों में जहां हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले को हल्के में ले रही थी। उच्चाधिकारियों आदेश पर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी देर रात्रि थाने पहुंचे, तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। प्लाट के पास एक प्राचीन कुएं का भी निरीक्षण किया। प्लाट मालिक मशकूर से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर मशकूर ने बताया कि उसके पास 24 सिक्के और चार टुकड़े सफेद धातु और चार सिक्के पीली धातु के हैं। चार सिक्के नींव की खोदाई कर रहे मजदूर अकमल मोहल्ला निवासी घंटों वाला मंदिर निवासी को दे दिए। तहसीलदार ने मशकूर के पास रखे सिक्कों को कब्जे में लेते हुए अकमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकमल ने पुलिस को बताया कि उसने वह सिक्के अपनी मां को बेचने के लिए दिए थे। अकमल की मां ने पुलिस को बताया कि उसने वह सिक्के कस्बे के ही एक सराफ को बेच दिए थे। पैसे से मोहल्ले के लोगों की दावत कर बिरयानी खिला दी थी। रात्रि में ही पुलिस मां-बेटे को लेकर सराफ की दुकान पर पहुंची और फोन कर सराफ को मौके पर बुलाया। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि अकमल की मां चार सिक्के पीली धातु और सोने की छोटी झुमकी बेच गई थी। उसने 19000 रुपये सिक्के के दिए थे। पुलिस ने चार सिक्के अपने कब्जे में लेकर तहसीलदार को सौंप दिए।


उर्दू में लिखाई होने की वजह से मुगलकालीन हो सकते हैं सिक्के

तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने बताया कि बरामद सिक्के ट्रेजरी में जमा करा दिए है। रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम रविंद्र सिंह ने पुरातत्व विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को पुरातत्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर जाएगी। इन सिक्काें पर उर्दू भाषा अंकित है, जिससे सिक्के मुगलकालीन हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed