फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   330 crore budget passed for the development of the metropolis

महानगर के विकास को 330.97 करोड़ का बजट सर्व सम्माति से पास

Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
330 crore budget passed for the development of the metropolis
जनमंच में नगर निगम बोर्ड की बैठक लेते मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया की अध्यक्षता में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में वर्ष 2022-23 का 330.97 करोड़ रुपये का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। बजट लेखाधिकारी राजीव कुशवाह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कई बिंदुओं पर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिसके पर उक्त बिंदुओं पर चर्चा के बाद सहमति बन गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनमंच प्रेक्षागृह में हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित हुए बजट में वेतन एवं पेंशन के लिए 116 करोड़ 58 लाख और साफ सफाई के लिए 69 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पथ प्रकाश के लिए 16 करोड़, जलकल के लिए 25 करोड़ 50 लाख, स्वास्थ्य विभाग और गैरेज के लिए 68 करोड़ 85 लाख, निर्माण कार्यों के लिए 95 करोड़ 50 लाख, विविध कार्यों के लिए सात करोड़ 64 लाख तथा अन्य कार्यों के लिए 90 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है। बजट के कई बिंदुओं पर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिसके बाद उस पर चर्चा की गई। पार्षद मंसूर बदर और नामित पार्षद सुधीर पंवार ने नगर निगम की आय बढ़ाने का सुझाव रखा। उधर, कान्हा उपवन गोशाला के विस्तार के लिए 30 लाख रुपये तथा आंबेडकर चौक से देहरादून रोड पर नगर निगम की सीमा तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए भी 30 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। हकीकत नगर चौक का नाम सर्व सम्मति से पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

दस दिन नहीं लगेगी कोई भी पशु मंडी
तीन बार टेंडर और एक बार खुली बोली में किसी भी ठेकेदार के प्रतिभाग न करने पर पशु मंडी ठेके पर महापौर संजीव वालिया ने बोर्ड की ओर से घोषणा करते हुए कहा कि पशु मंडी का ठेका अभी किसी को नहीं दिया जाएगा। साथ ही निगम की सीमा में दस दिन तक निजी या निगम स्तर पर कोई पशु मंडी नहीं लगेगी। दस दिन बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से बाहर होंगी पशु डेयरियां
बोर्ड बैठक में पार्षद रेखा रोहिला व गीता चैहान द्वारा अपने वार्डों में पशु डेयरियों से होने वाली गंदगी का मुद्दा उठाने पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सदन को बताया कि डेयरियों को निगम क्षेत्र से बाहर जाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। जिलाधिकारी व मंडलायुक्त की सहमति से पहले चरण में सड़कों के किनारे स्थित डेयरियों को शहर से बाहर भेजा जाएगा।

पार्षदों को परोसा एक्सपायरी डेट का पानी
बोर्ड बैठक में मंच पर आसीन महापौर, नगरायुक्त और तमाम अधिकारियों को सील बंद पानी की बोतलें परोसी गई थी, जबकि सामने बैठे पार्षदों के लिए अलग से दूसरी कंपनी की सील बंद बोतलें मंगवाई गई थीं। पार्षदों में उक्त बोतलों का वितरण कर दिया गया। सभी पार्षद पानी पी चुके थे। तभी पार्षद मंसूर बदर ने पानी एक्सपाइरी डेट का होने की बात कही। इस पर नगरायुक्त ने कर्मचारियों को हड़काते हुए दूसरी बोतलें मंगवाईं।

नमंच में नगर निगम बोर्ड की बैठक में अपने मुद्दे रखते पार्षदगण

नमंच में नगर निगम बोर्ड की बैठक में अपने मुद्दे रखते पार्षदगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed