फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   33 claimants bought nomination papers for 11 posts

11 पदों के लिए 33 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे

Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
33 claimants bought nomination papers for 11 posts
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। इसके लिए अलग-अलग गुटों से दावेदार और समर्थक पहुंचे। चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित 11 पदों के लिए 33 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केपी सैनी ने बताया कि 15 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद 18 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 19 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक चुनाव में कोविड 19 के नियमों के अनुपालन का पूरा प्रयास किया जाएगा। चुनाव के लिए 1391 मतदाताओं की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

मास्क उतारकर होगी मतदाता की पहचान
सहारनपुर। चुनाव के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार मतपत्र प्राप्त करते समय पीठासीन अधिकारी को मतदाता की पहचान के लिए मास्क उतरवाने का अधिकार होगा। मतदान स्थल पर एक बार में 50 से अधिक मतदाता एक साथ खड़े नहीं होंगे। मतदाता सूची में शामिल अधिवक्ताओं के अलावा अन्य किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा सहयोगी चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता अक्षय मित्र वत्स, मुनव्वर अब्बास, प्रणय आदियान और राधेश्याम पुंडीर मानकों के अनुपालन की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी ओर से खरीदे गए नामांकन पत्र
- अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अभय सिंह सैनी, सुरेंद्र दीक्षित, प्रमोद कपिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भोपाल सिंह पुंडीर, रवींद्र कुमार सिंघल, उपदेेश कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार, आयशा खातून, वरुण सिंघल ने नामांकन पत्र खरीदे। महासचिव पद के लिए राहुल त्यागी, दुष्यंत कुमार, जयवीर सिंह, सह सचिव पद के लिए सतीश कुमार चौधरी, इमरान, धीरज शर्मा, सुभाष चंद्र बर्मन, सतीश कुमार कौशिक, सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए फूल कुमार, मुकेश कुमार, बिजेंद्र कुमार चौहान ने नामांकन पत्र लिए। इनके अलावा सीनियर गवर्निंग काउंसिल के लिए राकेश कुमार गुप्ता, रविदत्त शर्मा, रीतिश मोहन शर्मा, राज बहादुर सिंह, रेखा रानी, रोशनी सिंह, चिरंजीव त्यागी, सूरज प्रकाश कन्नौजिया, रियासत अली और जूबी ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed