फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   320 roadways buses of the region will make extra trips on Diwali, will get relief

Saharanpur News: दीपावली पर रीजन की 320 रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे, मिलेगी राहत

Thu, 09 Nov 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
320 roadways buses of the region will make extra trips on Diwali, will get relief
सहारनपुर। दीपावली पर लोगों को घर जाने में कोई दिक्कत न झेलनी पड़े, इसलिए परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों की राह आसान करेगा। इस बार निगम ने 320 बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिनका संचालन 10 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा 65 बसें दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार मार्ग पर दौड़ेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो से 621 बसों का बेड़ा है। दीपावली का त्योहार नजदीक है। इसको देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा। सहारनपुर डिपो से 110, मुजफ्फरनगर से 100, छुटमलपुर-खतौली से 55-55 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 15 नवंबर तक बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

किस मार्ग पर कितनी बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

- सहारनपुर डिपो से दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार, सहारनपुर-आगरा, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून पर 10, दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर पर 20, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ पर 15 और सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 25-25 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुजफ्फरनगर डिपो से दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ, सहारनपुर-आगरा, मुजफ्फरनगर-शामली-लोनी मोड़-दिल्ली मार्ग पर 10-10, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 15-15 और दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार मार्ग पर 30 बसें।

- छुटमलपुर डिपो से दिल्ली-कौशांबी-देहरादून मार्ग पर 10, दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर, सहारनपुर-आगरा मार्ग पर तीन-तीन, सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर 13, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 14 और सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर दो बसें अतिरिक्त लगाएंगी।
- खतौली डिपो से दिल्ली-कौशांबी-हरिद्वार मार्ग पर 25, दिल्ली-कौशांबी-देहरादून पर 15 और दिल्ली-कौशांबी-कोटद्वार पर 10 और हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर पांच बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी।

दीपावली पर रोडवेज की 320 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसको लेकर सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि वह अपनी अधिक से अधिक बसों को संचालित करें, ताकि त्योहार पर लोगों को घर जाने में कोई समस्या हो।


-गौरव पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed