फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   32 villages got urban power supply by 30 September: MP

32 गांवों को 30 सितंबर तक मिले शहरी बिजली आपूर्ति : सांसद

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
32 villages got urban power supply by 30 September: MP
-जर्जर तार और टूटे हुए बिजली खंभों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए
विज्ञापन

-पुरानी कालोनियों में विद्युतीकरण के लिए सर्वे करने के दिए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में शामिल 32 गांवों को 30 सितंबर तक शहरी बिजली आपूर्ति मिले। जर्जर तारों और टूटे हुए बिजली खंभों को प्राथमिकताओं के आधार पर बदला जाए। पुरानी कालोनियों में भी विद्युतीकरण के लिए सर्वे करें।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक हुई। इस दौरान सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने विद्युत निगम को प्रत्येक ट्रांसफार्मर का लोड असेसमेंट करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने एवं अन्य शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करके नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, लो वोल्टेज जैसी समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने अवगत कराया कि नगर निगम में शामिल 32 में से 12 गांवों में नगरीय विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है। शेष 20 गांवों में कार्य प्रगति पर है जो 30 सितंतर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विद्युतीकरण करने के लिए पुरानी कालोनियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विधायक राजीव गुम्बर ने इंदिरा गांधी कालानी पेपर मिल रोड व राकेश सिनेमा के पास इन्द्रा कैम्प कालोनी में घर के ऊपर से जा रही 11 केवी लाइन हटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आशू मलिक ने बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। एमएलसी शाहनवाज खान ने हरपाल ग्राम में आ रही विद्युत समस्याओं से अवगत कराया। जिला अनुश्रवण एवं समन्वय समिति के सदस्य विपिन जैन ने शहरी क्षेत्र में खुमरान पुल, जैन बाग, अंबाला रोड सहित अन्य फीडर पर दिन में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उठाई। जिस पर सांसद ने सभी फीडर के प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर टीपीएमओ लगाने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का निस्तारण किया जा सके। बैठक में सीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed