फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   32 tubewell drivers received appointment letters in the district

नलकूप चालकों को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
32 tubewell drivers received appointment letters in the district
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया संबोधन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती हुए नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधन किया। उन्होंने कहा कि नलकूप चालकों की भर्ती से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। सहारनपुर जिले में 32 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

मिशन रोजगार के तहत बुधवार को नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं पदस्थापना समारोह कराया गया। सहारनपुर के एनआईसी में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारियों सहित नियुक्ति पत्र पाने वालों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने विनय कुण्डा, अर्जुन सिंह, भूषणलाल, मोहम्मद नदीम त्यागी, सरिता सिंह एवं सुनील प्रसाद को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही नवनियुक्त नलकूप चालकों को बधाई दी। वहीं, शेष नवनियुक्त नलकूप चालकों को तहसील सदर सभागार में अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड सहारनपुर राजेंद्र प्रसाद यादव एवं अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड विकास चन्द्रा द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त नलकूप चालकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed