फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मॉडल रोड का काम अधूरा, भुगतान कर दिया पूरा

मॉडल रोड का काम अधूरा, भुगतान कर दिया पूरा

Tue, 19 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मॉडल रोड का काम अधूरा, भुगतान कर दिया पूरा
सहारनपुर। नगर निगम की मॉडल रोड बनते-बनते ही टूटने लगी है। सड़क के जगह-जगह से धंसने की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मंगलवार से सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया है, जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। खास बात यह है कि मॉडल रोड का काम अभी अधूरा है, मगर इसका भुगतान पूरा कर दिया गया है। स्थानीय पार्षद ने महापौर को पत्र लिखकर भुगतान कर दिए जाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

24 फरवरी 2018 को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में 478 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं पास की गई थीं। इनमें घंटाघर चौक से हसनपुर चौक तक मॉडल रोड बनाया जाना भी प्रस्तावित था। जिसपर काम भी शुरू कर दिया गया था। मॉडल रोड पर सड़क, डिवाइडर और फुटपाथ के अलग-अलग टेंडर छोड़े गए थे। करीब एक साल होने को है, मगर मॉडल रोड अभी तक पूर्ण नहीं हुई है। खास बात यह है कि सड़क बनते-बनते ही टूटने और जगह-जगह से धंसने लगी है। कलेक्ट्रेट के पास, हाथी गेट के सामने और आयकर भवन के सामने सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जिनकी मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू भी कर दिया गया है। मॉडल रोड में जगह-जगह मरम्मत करने की वजह से सड़क की शक्ल बिगड़ गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही मॉडल रोड है? कोर्ट रोड के व्यापारी दिनेश गुप्ता, सुमित और अपार ने रोड के निर्माण पर सवाल खड़े किए हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि रोड पूर्ण होने से पहले ही भुगतान कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय पार्षद पुनीत चौहान ने महापौर को पत्र लिखकर भुगतान नहीं करने की मांग की थी। महापौर ने रोड की जांच कराकर काम पूर्ण होने पर ही भुगतान करने के निर्देश दिए थे। मगर आरोप है कि नगर निगम ने ठेकेदार का पूरा भुगतान कर दिया है। चौहान ने बताया कि भुगतान करने को लेकर पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

फुटपाथ की जगह साइड तैयार की
मॉडल रोड पर काम शुरू होने से पहले रोड के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाने की बात कही गई थी। मगर फुटपाथ की जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स से साइड बनाई गई है। इसे लेकर भी लोग सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक दोनों ओर के नालों पर सीमेंट के ढक्कन रखकर फुटपाथ के रूप में विकसित करने की बात कही गई थी। मगर ढक्कन रखने के बाद उक्त नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल रोड बनाने वाले ठेकेदार का ज्यादातर भुगतान हो गया है, जबकि डिवाइडर और साइड बनाने वाले ठेकेदार का भुगतान अभी रुका हुआ है। रही बात सड़क पर गड्ढे भरने की तो इसकी जानकारी नहीं है। चूंकि यह नगर निगम की मॉडल रोड है तो हम यही चाहते हैं कि सड़क अच्छी और गुणवत्ता युक्त बने।
- आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed