फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर तक विस्फोटक लाने की तो नहीं थी साजिश ?

सहारनपुर तक विस्फोटक लाने की तो नहीं थी साजिश ?

Sun, 24 Feb 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर तक विस्फोटक लाने की तो नहीं थी साजिश ?
सहारनपुर। देवबंद से गत 21 फरवरी को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों शाहनवाज और आकिब खतरनाक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इनमें शाहनवाज ग्रेनेड बनाने का एक्सपर्ट बताया जा रहा है। एटीएस की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि शाहनवाज ने कश्मीर में कहीं विस्फोटक भी छुपा कर रखा हुआ है। एटीएस अब उसके बताए गए स्थान से बम बनाने की सामग्री बरामद करने की तैयारी में है। गिरफ्तार दोनों आतंकियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हुआ है, जिसमें आरोपियों को जांच के साथ ही इनके नेटवर्क को खंगालने के लिए एटीएस जम्मू कश्मीर में आरोपियों के घर जाएगी। आरोपियों के घर से विस्फोटक सामग्री बरामद होने की भी संभावना है। जबकि देवबंद में बरामद किए गए आतंकियों के सामान से दो पिस्टल एवं कुछ विस्फोटक भी बरामद किया। मोबाइल चैट के रिकार्ड से यह बात भी सामने है कि आतंकी कई जगह धमाके करने की फिराक में थे। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं शाहनवाज तेली द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक को सहारनपुर लाकर ग्रेनेड बनाने की तैयारी तो नहीं की जा रही थी। एटीएस फिलहाल दोनों आतंकियों से पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। लेकिन आतंकियों के पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed