फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजपूत समाज के युवाओं ने फूंका सपा एमएलसी का पुतला

राजपूत समाज के युवाओं ने फूंका सपा एमएलसी का पुतला

Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजपूत समाज के युवाओं ने फूंका सपा एमएलसी का पुतला
बड़गांव (सहारनपुर)। सपा के एमएलसी द्वारा क्षत्रिय समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान से खफा राजपूत समाज के लोगों ने मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर सपा नेता का पुतला फूंका। चेताया कि यदि सपा नेता ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो लोकसभा चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा। मंगलवार को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर आदित्य राणा के नेतृत्व में जय भवानी ग्रुप सहारनपुर के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता सुनील यादव के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। आदित्य राणा ने कहा कि सपा भी अपनी सोच बदले। क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरव से भरा पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सपा मुखिया इस पर माफी मांगें नहीं तो चुनाव में क्षत्रिय समाज सपा का बहिष्कार करेगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बाइक रैली निकालते हुए सपा मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान समय सिंह, बिक्रम सिंह, मीनू, अंकुश, सूर्य, अंकित, कन्हैया, सुधीर, सूर्य, अक्की ठाकुर, विकास, सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed