फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंद हो गए समोसे-पकौड़े, अब बिकेगा पैकिंग वाला सामान

बंद हो गए समोसे-पकौड़े, अब बिकेगा पैकिंग वाला सामान

Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंद हो गए समोसे-पकौड़े, अब बिकेगा पैकिंग वाला सामान
सहारनपुर। शासन ने कारागारों में कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया है तथा कैंटीन में 20 प्रकार के उत्पाद की बिक्री करने को कहा है। साथ ही खुले में बिक्री होने वाली खाद्य सामग्री पर रोक लगा दी गई है। इसी लिहाज से सहारनपुर जिला कारागार की कैंटीन में समोसे और पकौड़े की बिक्री बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इस आशय का शासनादेश दो दिन पूर्व ही प्रमुख सचिव अरविंद कुमार की तरफ से जारी किया गया, जिसके अनुपालन के लिए एडीजी (कारागार) को निर्देश दिए गए कारागार की कैंटीन में समोसे-पकौडे़, रसगुल्ला सहित 13 खाद्य पदार्थ की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तथा पैकिंग वाले उत्पाद की बिक्री का निर्देश दिया है। कारागार की कैंटीन में 20 प्रकार की वस्तुओं की बिक्री की जा सकेगी। जिसमें पैकिंग वाला दूध, बिस्किट, टूथपेस्ट/पाउडर, चना, हेयर ऑयल, बूट-पॉलिश, कच्छा व बनियान, तौलिया, रुमाल, मौजे, चप्पल-जूते और मच्छर मारने की क्वायल की बिक्री की जा सकेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेशराज शर्मा ने बताया कि कारागार की कैंटीन में समोसे और पकौड़े की बिक्री बंद करा दी गई है। शासन के आदेशों का पालन कराया जा रहा है। गाइडलाइन के मुताबिक कैंटीन में उत्पादों की बिक्री कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से सामान ले जाने पर भी लगेगा अंकुश
कारागार में रहने वाले बंदियों से मुलाकात करने के दौरान परिवार के लोग बंदी की जरूरत के सामान भी ले जाते थे। इस कारण तमाम सवाल उठते थे और कारागारों के औचक निरीक्षण के खामियां मिलती थीं। अब शासन ने कारागार की कैंटीन में जरूरत के सभी सामान बिक्री की अनुमति दी है, जिससे बाहर से जाने वाले सामान पर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed