{"_id":"5c003030bdec2241ac3bc6ad","slug":"31543516208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी से जुड़े छात्र के साथ मारपीट, फायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी से जुड़े छात्र के साथ मारपीट, फायर किया
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भीम आर्मी से जुडे़ एक छात्र के साथ कालेज के ही छात्र व बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गया। घायल छात्र का आरोप है कि जब वह उनके चंगुल से छूट कर भाग रहा था तो उस पर फायर भी किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोचर महाविद्यालय के बीएससी एजी के छात्र सचिन पुत्र सोमदत्त निवासी बिड़वी ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार को कालेज छुट्टी के बाद दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक से जब वह दिल्ली रोड घसौती चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से ही बाइक के साथ खडे़ काफी छात्रों एवं बाहरी युवकों ने उसे घेर लिया। उसके साथ बिना वजह के मारपीट शुरू कर दी जिसमें उसके सिर में चोटें आई। जब वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूट कर भागने लगा तो हमलावरों से उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। गोली पास की दुकान के बोर्ड में जा लगी।
सचिन ने बताया कि वह भीम आर्मी से जुड़ गया था। इसी कारण कुछ छात्र उससे रंजिश रखने लगे। इसे लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई है। सचिन में थाने में दी गई तहरीर में पांच युवकों को नामजद किया है। देर शाम थाने पर भीम आर्मी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राज गौतम के साथ कार्यकर्ता पहुंचे जो कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर जमा थे जो समझौते का प्रयास करने में लगे थे।