{"_id":"5bba5c22867a556a387003d7","slug":"31538939938-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने हमेशा पिछडों को दिया सम्मान: फैसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने हमेशा पिछडों को दिया सम्मान: फैसल
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फैसल सलमानी ने कहा कि सपा ने हमेशा ही पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने पिछड़ा समाज से आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा को पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाए।
रविवार को खान आलमपुरा स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा पूरी तरह से पिछड़ों की हितैषी पार्टी है। जबकि भाजपा सहित अन्य दलों ने हमेशा ही पिछड़ा वर्ग का वोटों के तौर पर इस्तेमाल किया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पिछड़ों को गुमराह करने का काम किया है। प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करें। फहाद सलीम, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी आदि ने भी विचार रखे। वेदपाल पटनी, नदीम कुरैशी, विजय कुमार, हसीन कुरैशी, जीशान अहमद, मो. असलम, साकेश चौधरी आदि रहे।