फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सपनों को उड़ान देनी है तो झिझक छोड़ें बेटियां, मां से हर मुद्दे पर करें बात

सपनों को उड़ान देनी है तो झिझक छोड़ें बेटियां, मां से हर मुद्दे पर करें बात

Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सपनों को उड़ान देनी है तो झिझक छोड़ें बेटियां, मां से हर मुद्दे पर करें बात
झिझक छोड़ें बेटियां, मां से हर मुद्दे पर करें बात
विज्ञापन

सहारनपुर। व्हिस्पर च्वाइस और अमर उजाला के साझा कार्यक्रम सपनों की उड़ान के तहत रविवार को गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पहुंची मिसेज यूनिवर्स रह चुकी माया सिंह ने बेटियों को झिझक छोड़कर सपनों को उड़ान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मां को बेटियों का सबसे पहला दोस्त और शुभचिंतक बताया। साथ ही बेटियों को अपनी हर बात अपनी मां से शेयर करने की सीख दी, जिससे की मां से सही मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने मासिक धर्म यानी पीरियर्ड्स के बारे में भी बेटियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी झिझक को दूर किया और सवाल जवाब किए।
कार्यशाला का शुभारंभ मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया 2015 रहीं माया सिंह, वरिष्ठ महिला एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनर प्रज्ञा छाबड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही विचित्रा कौशिक ने बातों बातों तथा मां और बेटियों के बीच विभिन्न गेम्स कराकर कार्यक्रम को मुख्य मुद्दे पर लेकर आई। मुद्दा था मासिक धर्म यानी पीरियर्ड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना। वीडियो फिल्म के जरिए छात्राओं को पीरियर्ड्स की समस्या और उसके निवारण के बारे में बताया गया। डॉ. नैना मिगलानी ने पीरियर्ड्स को महिलाओं के जीवन की सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर लड़कियों को किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने उनसे सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने सरलता के साथ जवाब देते हुए लड़कियों के मन में बैठी भ्रांतियों को दूर किया। साथ ही उन्होंने महीने के उन पांच दिनों में साधारण कपड़े की बजाय अच्छी कंपनी का पैड इस्तेेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शरीर को साफ सुथरा रखकर ही बीमारियों से बचा जा सकता है। माया सिंह ने पीरियर्ड्स पर छात्राओं से खुलकर बात की। उन्होंने छात्राओं को झिझक छोड़कर अपनी मां से हर मुद्दे पर खुलकर बात करने को कहा। साथ ही स्वस्थ्य रहने के लिए सही खानपान की जानकारी भी दी। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं में क्या कदम उठाया चाहिए इसकी जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में संचालक विचित्रा कौशिक के द्वारा छात्राओं और उनकी माताओं को स्वस्थ रहने के लिए पैड का इस्तेमाल करने और इसके लिए अपने आस-पड़ौस की कम से कम पांच-पांच महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

-------------------------------------------
डेमो के जरिए किया छात्राओं को जागरूक
कार्यशाला में मोनिका ने अपनी टीम के साथ पीरियड्स में क्या करें और क्या न करें? के बारे में विस्तार से बताया। इतना ही नहीं उन्होंने डेमो के जरिए पैड के महत्व की जानकारी दी। कपड़ा लगाने के नुकसान भी छात्राओं को समझाए। उधर, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर प्रज्ञा छाबड़ा ने अपने कोच राजेश आर्य और टीम सदस्य निशांत कुमार, रजत दीक्षित, भूमिका, विधि और गौरी के साथ मिलकर छात्राओं को आत्मरक्षा का डेमो दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
लकी कूपन विजेताओं पर बरसे ईनतम
कार्यशाला के दौरान छात्राओं के रजिस्ट्रेशन कर उनके कूपन एक बॉक्स में डलवाए गए। कार्यशाला के अंत में मेहमानों के द्वारा लकी कूपन निकाले गए, जिनकी 20 विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किए गए। शेष सभी प्रतिभागियों को व्हिस्पर च्वाइस पेक और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यशाला में शामिल होने वाली छात्राओं और उनकी माताओं ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed