{"_id":"5babd70c867a557ff129d116","slug":"31537988364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाई जाएगी गांधी और शास्त्री जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाई जाएगी गांधी और शास्त्री जयंती
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को एडीएम-प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने कहा कि दो अक्तूबर को सभी राजकीय भवनों और शिक्षण संस्थाओं पर सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रात: साढ़े पांच बजे गांधी आश्रम जनकनगर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो छह बजे शहीद स्मारक पहुंचेगी। वापसी में प्रभात फेरी गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभात फेरी में स्कूल/कॉलेजों के सभी बच्चे और शिक्षक भी शामिल रहेंगे। प्रभात फेरी के बाद फल आदि का वितरण होगा। गांधी पार्क में टेंट लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम की रहेगी। यातायात पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगी। इसके बाद नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सुबह सात बजे से माल्यार्पण किया जाएगा। दो अक्टूबर से पहले महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई कराने के निर्देश दिए। इनके अलावा दो अक्टूबर को ही गांधी आश्रम घंटाघर पर खादी प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही सूत-कताई का कार्यक्रम भी होगा। जिला चिकित्सालय में सीएमओ की देख रेख में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सर्वधर्म एकता सभा के अलावा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में पूर्णतया मद्यनिषेध रहेगा। सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। गांधी जयंती के अवसर पर पैदल चाल प्रतियोगिता का भी आयोजन प्रात: 6 बजे स्टेडियम परिसर में होगा। कुष्ठ आश्रमों में निवास करने वाले कुष्ठ रोगियों को फल/मिष्ठान वितरण होगा। कुष्ठ आश्रमों के अलावा ब्लाइंड स्कूल, मानव मंदिर आदि में फल और मिठाई वितरित की जाएंगी। बैठक में एसडीएम, सीओ, आबकारी अधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एआरटीओ आदि मौजूद रहे।