{"_id":"5babd68b867a557ebe1e956f","slug":"31537988235-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली में पालिका स्टाफ के अलावा नामदेव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।
बुधवार को रैली का आरंभ अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि नगर को साफ-स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के कोई काम नहीं हो सकता। रैली नगर पालिका पालिका से नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं मार्गों से होती हुई वापस नगर पालिका पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में नगरपालिका स्टाफ के अलावा नामदेव पब्लिक स्कूल के छात्र भी शामिल रहे। रैली में शामिल बच्चे स्वच्छ गंगोह, स्वस्थ गंगोह, पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करो, खुले में शौच बंद करो आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। ईओ कृष्ण मुरारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में निकाली गई रैली में एसआई राजेश कुमार, हरपाल सिंह, शारिक, सुशील कुमार, संदीप, शाहनवाज, दानिश आदि शामिल रहे।