{"_id":"5ba3f0b6867a557f6a2a3bc9","slug":"31537470646-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं दूर कराने के लिए महापौर से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं दूर कराने के लिए महापौर से मिले व्यापारी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याएं दूर कराने के लिए महापौर से मिले व्यापारी
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों ने महापौर संजीव वालिया से भेंट की। उन्होंने कहा कि महानगर घोषित होनेे के बावजूद शहर ही स्थिति बदहाल है। सड़कों से लेकर पार्क और बाजारों के हालात में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने अपनी समस्याएं बताकर इनका जल्द निराकरण कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और एसएमएस चावला के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को आयोजित व्यापारी दिवस में नगर निगम से संबंिधित कई समस्याएं आई थीं। उन्होंने अहमद बाग में प्रस्ताव संख्या 850 से संबंधित पार्क को नगर निगम में दर्ज कराने, राकेश मंडी में सड़क बनवाने, भगत सिंह मार्ग में सिटी प्लाजा वाली मार्केट बनवाने, लिंक रोड पर जलभराव से मुक्ति दिलाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि घंटाघर से हसनपुर चुंगी तक बनाए जाने वाली मॉडल रोड का जल्द निर्माण पूरा कराने आदि की मांग भी की। राजेंद्र गुप्ता, यशपाल मैनी, राजकुमार विज, सरदार राजपाल सिंह, रामराजीव सिंघल, केएल ठक्कर, महेश नारंग, नीरज जैन, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, सूरज ठक्कर, विवेक लांबा, कर्म सिंह सैनी, आदि रहे।