फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ओवैसी ने दिया था जय भीम और जय मीम का नारा

ओवैसी ने दिया था जय भीम और जय मीम का नारा

Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ओवैसी ने दिया था जय भीम और जय मीम का नारा
ओवैसी ने दिया था जय भीम और जय मीम का नारा
विज्ञापन

छुटमलपुर। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के पश्चिमी यूपी प्रभारी अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जय भीम जय मीम का नारा सबसे पहले उनकी पार्टी के मुखिया ओवैसी ने दिया था।

एआईएमआईएम के पश्चिमी यूपी महासचिव डा. रियाज सैफी सुबह छुटमलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात की। चंद्रशेखर ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के साथ आधा घंटा से ज्यादा समय तक बंद कमरे में बात की। उन्होंने कहा कि दलितों एवं मुस्लिमों को जोड़ने के लिए ही पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ही जय भीम जय मीम का नारा दिया था। पार्टी के पश्चिमी उ.प्र. प्रभारी हाजी आरिफ अली ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए दलितों और मुसलमानों को अपने आपसी मतभेद भुला कर एक साथ होना होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर के साथ इस लड़ाई में उनकी पूरी पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर को आगामी 2019 के चुनाव में पार्टी के साथ गठजोड़ कर औरंगाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष फैजान मलिक, जिला सचिव अहतसाम गौरी एवं बेहट विधानसभा वसीम अहद आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व डीआईजी ओपी सागर ने भी दोपहर बाद चंद्रशेखर से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed