{"_id":"5b8d827a42c792465274c23b","slug":"31536000634-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रही बारिश, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रही बारिश, जनजीवन प्रभावित
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। दिन भर बूंदाबांदी होने से एक ओर जहां मौसम में हल्की ठंडक रही, वहीं इससे जन जीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों से रौनक गायब दिखी, जिसकी वजह से दुकानदारों के चेहरे लटके नजर आए। कई सड़कों और गलियों में जलभराव ने लोगों को परेशान किया।
रविवार की सुबह दस बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी रात तक होती रही, मगर रात 11 बजे के बाद मौसम खुल गया था। ऐसे में उम्मीद थी कि सोमवार की सुबह खुला आसमान होगा। मगर सोमवार की सुबह बूंदाबांदी लेकर आई। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित नजर आया। बारिश की वजह से पुराने शहर के साथ ही नए शहर की भी अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। बारिश से देवबंद में होमगार्ड दफ्तर का बरामदा गिर गया। इसके अलावा धलापड़ा और शिमलाना गांव में भी दो मकान गिर गए।