{"_id":"5b805a5c42c792463f79439e","slug":"31535138396-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शोक दिवस में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने का आरोप..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शोक दिवस में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने का आरोप..
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम मोहम्मदपुर बहलोलपुर की श्री रविदास मंदिर शिक्षा समिति के पूर्व प्रबंधक समय सिंह ने वर्तमान पदाधिकारियों पर राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित होने के बावजूद प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को अपने घर बुलाकर साक्षात्कार करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को समय सिंह क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मंडलायुुक्त कार्यालय पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा किए गए साक्षात्कार की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अपने चहेतों एवं अपात्रों को नियुक्ति देने की मंशा के चलते विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से 17 अगस्त को नियुक्ति का साक्षात्कार विद्यालय परिसर में न लेकर एक पदाधिकारी के घर पर लिया गया है। जबकि 17 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस कथा। इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के एक पदाधिकारी पर गबन का मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से साक्षात्कार को निरस्त कराकर फर्जीवाड़े की जांच किसी जांच ऐजेंसी से कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में समय सिंह के साथ रकम सिंह, प्रवीन कुमार, धर्म सिंह, सचिन कुमार, तेजपाल, रवि कुमार, मनोज कुमार, रविंद्र शामिल रहे।