{"_id":"5b79bcfb42c792462f5e9834","slug":"31534704891-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में पुलिस ने उतारे चेतावनी भरे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में पुलिस ने उतारे चेतावनी भरे पोस्टर
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। युवक की मौत पर कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा युवक के परिवार ने इंसाफ नहीं मिलने पर प्रदेश छोड़ने की चेतावनी के पोस्टर घरों के बाहर चस्पा कर दिए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए देर रात सभी घरों से पोस्टर उतरवाये तथा भविष्य में पोस्टर चस्पा किये जाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।
शनिवार सुबह मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी मुस्लिम प्रजापति समुदाय के लोगों ने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ है के पर्चे लगाये थे। लोगों ने बताया कि शकूर के 22 वर्षीय पुत्र सलमान की हत्या का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है तथा पीड़ित परिवार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कई बार हमला करने का प्रयास किया। जिसकी सूचना थाने पर भी दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। समाज के लोगों में भय का माहौल बना है इसी कारण उन्होंने नगर व उत्तर प्रदेश को छोड़ने का मन बना कर अपने मकानों पर उक्त पोस्टर लगाए थे। परंतु शनिवार रात भारी पुलिस बल के साथ प्रजापति समाज के घरों के सामने लगे पोस्टरों को पुलिस ने हटवा दिया। मृतक सलमान के पिता शकूर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा यह पोस्टर लगाये या नगर से पलायन करने की बात कहीं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस द्वारा पोस्टर हटाये जाने से मुस्लिम प्रजापति समाज में भारी रोष है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उक्त मामले में बयानों के आधार पर यह तो स्पष्ट हो गया है कि सलमान की मौत सड़क हादसे में ही हुई है परंतु सड़क दुर्घटना का कारण बने अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा शव का विसरा परीक्षण की रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस द्वारा पोस्टर हटाये जाने की बात से इंकार किया है।