{"_id":"5b48f1c64f1c1b46748b4754","slug":"31531507142-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणखंडी के ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणखंडी के ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों का घेराव किया
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अंधाधुंध विद्युत कटौती से नाराज रणखंडी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली अधिकारियों का घेराव कर उन्हें जमकर खटी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की है।
युवा भाजपा नेता अंकित राणा के नेतृत्व में रणखंडी के ग्रामीण बिजली दफ्तर पहुंचे तथा वहां मौजूद अधिकारी का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि देहात में सरकार द्वारा 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल निर्धारित है। बावजूद इसके 10-12 घंटे ही बिजली मिल रही है जिस कारण भीषण गर्मी व बरसात के मौसम के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी यदि समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो बिजली दफ्तर के बार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। एसडीएम अमित त्यागी ने बताया कि गांवों में शेड्यूल मुताबिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस मौके पर सुनील राणा, प्रमोद राणा, आकाश राणा, बादल राणा, राहुल, कन्हैया, भानु प्रताप सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।