फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने 25 हजार की इनामी कविता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 25 हजार की इनामी कविता को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 25 हजार की इनामी कविता को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। हत्या, लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत अनेक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र की पत्नी कविता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगोह से गिरफ्तार की गई कविता पर भी धर्मेंद्र के साथ हत्या एवं षड्यंत्रों में शामिल रहने के चलते 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व ग्राम सौराना के जंगल में की गई हत्या के मामले में कविता अपने पति धर्मेंद्र के साथ फरार चल रही थी। धर्मेंद्र के साथ ही कविता पर भी पहले पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। जो बढ़कर अब 25 हजार का हो चुका था। पति एवं पत्नी कई दिनों तक पंजाब में सिख बनकर रहते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम के प्रभारी मुबारिक हसन ने धर्मेंद्र की लोकेशन सहारनपुर के चिलकाना में मिलने पर चिलकाना पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड़ के बाद धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, उसके बाद से ही कविता की भी तलाश शुरू हो गई। सख्ती से पूछताछ की तो कविता के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगोह पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने गंगोह के मोहल्ला सराय में छापा मारा और मौके से कविता पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम घिसरपड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कविता पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कविता से पूछताछ कर रही है।
कविता ने रचा था पति के बदले दूसरे व्यक्ति की मौत का षड्यंत्र
सरसावा के ग्राम सौराना के जंगल में 26 जून 2012 को ट्यूबवेल की हौज में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था। जिसकी शिनाख्त कविता ने अपने पति धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी घिसरपड़ी थाना बड़गांव के रूप में की थी। बाद में जांच के दौरान पता चला कि कविता और धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ मिलकर साजिश रचकर किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि धर्मेंद्र को मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में कविता ने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जिलों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज थे। पुलिस बार-बार दबिश दे रही थी। इससे बचने के लिए सभी ने मिलकर साजिश रची कि किसी व्यक्ति की हत्या करके उसकी धर्मेंद्र के रूप में शिनाख्त कर देगी और फिर कहीं दूर जाकर रहने लगेंगे। उसके पति के सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे।

शराब पिलाकर किया कत्ल
कविता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने सरसावा में स्थित एक भट्ठे पर एक व्यक्ति को शराब पिलाई और उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गए, जहां पर उसकी ईंट से वार कर हत्या करके शव को जला दिया, फिर इसकी फर्जी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस के सामने उसने शव की शनाख्त अपने पति धर्मेंद्र के रूप में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed