{"_id":"5b3fbb5f4f1c1bbc248b4f19","slug":"31530903391-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने दियार 72 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने दियार 72 घंटे का अल्टीमेटम
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने उनकी मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि संघ द्वारा समस्याओं के मांगों के संबंध में दिए गए ज्ञापन पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने संघ से शपथ-पत्र एवं साक्ष्यों की मांग की है। जो जनहित, निगम हित एवं कर्मचारी हित में नहीं है। इससे पूर्व कभी भी किसी भी संगठन से शपथ-पत्र की मांग नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दो बार दिए गए मांग-पत्र में किसी भी मांग का निस्तारण नहीं किया गया है। कमियां छिपाने के लिए संघ पर दबाव बनाया जा रहा है। पदाधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 72 घंटे में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा। ज्ञापन देने वालों में सचिव ब्रह्मसिंह शामिल रहे।