{"_id":"5b3bc39d4f1c1b9d468b4778","slug":"31530643357-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारी, महिला की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। शामली से स्कूटी पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मंगलवार को यमुना नगर निवासी सुलेख अपनी पत्नी रचना (34 वर्ष) के साथ सुबह स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से शामली गए थे। रात लगभग आठ बजे लौटते समय जब वे सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे खनन के खाली ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रचना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति सुलेख गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने दुर्घटना करने वाले चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुलेख को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दंपत्ति के परिजनों को सूचना दी है।