{"_id":"5b2bf73a4f1c1bf76e8b972d","slug":"31529607994-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल रोड बनाने को 30 तक का अल्टीमेटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल रोड बनाने को 30 तक का अल्टीमेटन
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
30 जून तक सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश
सहारनपुर। पेपर मिल रोड के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। डीएम के निर्देश पर प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह ने ठेकेदार को 30 जून तक सड़क तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। डीएम का कहना है कि स्कूल खुलने से पहले सड़क हर हाल में तैयार हो जानी चाहिए।
बता दें कि पेपर मिल रोड के निर्माण की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण की है। करीब 1800 मीटर की सड़क को सीसी बनाया जाना है। प्राधिकरण ने प्रशासन से अनुमति लेकर पेपर मिल रोड पर सभी प्रकार के चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। पुलिस से भी मदद मांगी थी। सड़क का निर्माण 20 जून तक पूरा करना था। मगर प्राधिकरण और ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण समय से शुरू नहीं हो सका। 20 जून तक सड़क का 20 फीसदी भी निर्माण नहीं हो सका। प्राधिकरण के अभियंता लगातार ट्रैफिक नहीं रुकने का बहाना बनाते आ रहे हैं। चूंकि एक जुलाई से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सड़क को स्कूल खुलने से पहले बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह ने ठेकेदार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।