{"_id":"5b2bf72e4f1c1bfd6e8b91a2","slug":"31529607982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहेश्वरी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया वंशोत्पति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहेश्वरी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया वंशोत्पति दिवस
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा भाव से किया भगवान महेश का अभिषेक और पूजन
सहारनपुर। श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर मटिया महल में माहेश्वरी समाज के लोगों ने अपना 5151 वां वंशोत्पत्ति दिवस हर्षोल्लास से मनाया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महेश का पूजन और अभिषेक भागवताचार्य अजय किरण नंदन ने विधिविधान से कराया। संरक्षक जय प्रकाश और मंडल अध्यक्ष निखित माहेश्वरी ने पूजन किया। इसके पश्चात माहेश्वरी समाज के संरक्षण में माहेश्वरी महिला मंडल ने शिविर का आयोजन किया, जिसमें मीठा शरबत वितरित किया गया। माहेश्वरी समाज के लोगों ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वक्ताओं ने संगठित रहने के साथ सामाजिक बुराईयों के खिलाफ मुखर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जय प्रकाश, विनोद माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, निखिल माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, नीरज गोदाणी, आशीष माहेश्वरी, रंजना माहेश्वरी, वीणा माहेश्वरी, कुसुम माहेश्वरी, संगीता माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, नीता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।