{"_id":"5b2956054f1c1b264d8b75ef","slug":"31529435653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। परीक्षार्थी जब मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहा था तो उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज में द्वितीय पाली में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र के एक कमरे में शहजाद निवासी नगली बिजनौर परीक्षा दे रहा था। कॉलेज प्रबंधन ने शहजाद को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरा सिस्टम में कैद हो गई थी। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अंत:वस्त्र में छिपाकर मोबाइल फोन लाया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।