फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद की तैयारी का जायजा लिया

ईद की तैयारी का जायजा लिया

Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारी का जायजा लिया
ईद की तैयारी का जायजा लिया
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत के चेयरमैन अकबर कुरैशी और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने रमजान महीने के दौरान ईद उल फितर की नमाज के लिए निर्धारित सुल्तानपुर और चिलकाना की ईदगाहों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन और ईओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाली और नालियों के अलावा ईदगाह के पास चूने का छिड़काव किया जाए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ईद के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यदि किसी भी जगह सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों ईदगाहों पर ईद के दिन पेयजल की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जलकल विभाग को दिए। इस दौरान सभासद राजीव सिंघल, कुरबान अहमद, अहसान अहमद, कौसर अली, मीनू सिंह, विमला देवी, नूरबानों, रीना देवी, वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, सफाई नायक अखलाख अहमद, अशोक कुमार, मौ. नफीस, प्रताप सैनी, राहुल शर्मा, संजय रोहिला, अभिषेक जैन, अहसान, सतीश, सोनू, विकास, अमित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed