{"_id":"5b1acd634f1c1bfa6e8b6ee9","slug":"31528483171-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका एसडीओ का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने फूंका एसडीओ का पुतला
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। व्यापारियों ने विद्युत निगम के एक उपखंड अधिकारी पर अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।
शुक्रवार को पुरानी चुंगी, चकराता रोड, पुल खुमरान रोड के व्यापारी एकत्रित होकर घास मंडी पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने क्षेत्र के एक उपखंड अधिकारी पर अवैध धन वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के कनेक्शन के बदले आरोपी अधिकारी अवैध धन की उगाही कर रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी को हटाने एवं निलंबित किए जाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने उपखंड अधिकारी का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। पुतला फूंकने वालों में मनोज प्रजापति, विनोद कुमार, नीरज भारती, अशोक भाटिया, मो. अली, छोटा सुल्तान, सुरेंद्र कुमार, संगीता, कमलेश, रेखा, गीता, रिहाना तथा महेंद्र सचदेवा शामिल रहे।