फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने नगरायुक्त के सामने उठाई समस्याएं

व्यापारियों ने नगरायुक्त के सामने उठाई समस्याएं

Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने नगरायुक्त के सामने उठाई समस्याएं
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में व्यापारियों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के समक्ष शहर की विभिन्न जनसमस्याएं उठाईं। नगरायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में हुई गोष्ठी का शुभारंभ नगरायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि संगठन गोष्ठियों के माध्यम से जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाता रहा है। अशोक छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम कॉमर्शियल और आवासीय संपत्ति का हस्तांतरण शुल्क 20 से 25 हजार रुपये ले रहा है, जबकि अन्य नगर निगमों में यह राशि 5 हजार रुपये मात्र है। उन्होंने इसकी दरों को कम करने की मांग की। जसवीर सिंह बजाज ने अहमद बाग स्थित एक पार्क में भू माफिया का कब्जा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्क का फायदा कालोनी वासियों को नहीं हो रहा है। हरीश बजाज ने जुबली पार्क में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर रोष जताया। राम राजीव सिंघल ने पुल जोगियान से पुल खुमरान तक ट्रैफिक की वन वे व्यवस्था करने की मांग की। सरदार प्रीतम सिंह ने सुभाष नगर कालोनी में टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। दीपक मल्होत्रा, हरीश खनेजा, राजीव मदान आदि ने भी विचार रखे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण करा दिया जाएगा। यशपाल मैनी, आरके मल्होत्रा, राजपाल सिंह, महेश नारंग, राजकुमार विज, नीरज जैन, तजेंद्र सिंह कपूर, मुरली खन्ना, जवाहर गोयल, नरेश कुमार, नेपाल सिंह, डीके गुप्ता, आदिश्वर जैन, अनिल बांगा, रिषी धींगड़ा, सुभाष चावला, जसवीर सिंह बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed