{"_id":"5afc742b4f1c1b1a5e8b5072","slug":"31526494251-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना लोक सभा उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना लोक सभा उप चुनाव
Updated Wed, 16 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कैराना लोक सभा के उप निर्वाचन-2018 के पीठासीन अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे 38 पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वह बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में मौजूद कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमिश्नर ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल होगा। यदि किसी कर्मी की समझ में वीवी पैट की कार्यप्रणाली नहीं आई है तो वह इसकी संपूर्ण जानकारी ले सकता ले ले, जिससे मतदान के दिन समस्या न आए। जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी कैराना लोक सभा के उप चुनाव के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम को कतिपय अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे है। ऐसे कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले कर कर्मियों के विरुद्घ भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बिना बताए प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईजी शरद सचान, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे आदि मौजूद रहे।
--------------------------------
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
प्रधानाध्यापक शकील अहमद, मुख्य मानचित्रक अशोक कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर सुरेश सिंह गर्वियाल, सहायक अध्यापक वीरेंद्र यादव, सहायक अभियंता मोहित कुमार, सहायक अध्यापक मुनेश कुमार सैनी, सहायक अध्यापक युद्घवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी चंद्रमोहन सिंह, सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक शाहनवाज खान, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक, कुंवर सिंह, प्रधानाध्यापक अमित यादव, प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक संजय प्रताप सिंह, प्रभारी जिला युवा कल्याण ब्रजपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, प्रवक्ता राममित्र मिश्र तथा प्रवक्ता, सतेेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक संजय गौतम, अवर अभियन्ता मदन लाल, सहायक विकास अधिकारी राजबीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी द्वारिका प्रसाद, सहायक अध्यापक अमित कुमार, सहायक अध्यापक विपिन कुमार, सांख्यिक अधिकारी प्रदीप कुमार, कार्यालय सहायक सुशील कन्नौजिया, लिपिक जग मोहनपुरी, सहायक अध्यापक मनोज कुमार गुप्ता, उर्दू अनुवादक नोमानुलहक, सहायक अध्यापक अजीम, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार, वरिष्ठ सहायक यशपाल सिंह, सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक विवेक शर्मा, अनुदेशक सुरेंद्र कुमार तोमर तथा सहायक अध्यापिका अनीता श्रीवास्तव।