{"_id":"5adb8e864f1c1b9c098b5d25","slug":"31524338310-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में शनिवार को ‘एक शाम बाल नृत्य के नाम’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल ने किया। चौधरी आदेश एवं अशोक गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने दीप जलाया। शमां रोशन बसपा नेता अय्यूब बेग ने की।कार्यक्रम में बच्चों ने मेरा सोना सजन घर आया तथा करके चोटी ढीली भोले भंग मैने पी ली.. आदि गानों पर एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। टेलीविजन कलाकार रिद्धि राजवंश और कोरियोग्राफर कार्तिक की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, नैना तायल द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में ऋषभ सैनी, अंकित और वरुण चौधरी रहे। अध्यक्षता मनोज सिंघल और संचालन तसलीम कुरैशी एवं फहीम उस्मानी ने किया। कार्यक्रम में चौधरी प्रविंद्र सिंह, धारा सिंह, पंडित सतेंद्र शर्मा, विकास त्यागी, नवीन खटाना, ओमपाल सिंह, अभिषेक त्यागी, राव मुशर्रफ अली, नितिन गर्ग, गुंजन आनंद, मनीष धीमान, अंकित गुप्ता, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।