{"_id":"5acfa0294f1c1b513e8b4ddd","slug":"31523556393-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। घर में पलंग पर सो रहे किशोर को सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत ही उसे सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी नन्हा का करीब 17 वर्षीय पुत्र ताबिश शनिवार की रात अपने मकान में पलंग पर सो रहा था। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 11 बजे ताबिश के कान पर जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही ताबिश की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। परिजन तुरंत ही उसे सीएचसी लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सांप के काटने के बाद ताबिश की लगातार बिगड़ती चली गई और रविवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।