{"_id":"5ace5ed64f1c1b833d8b4973","slug":"31523474134-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने अधिकारी को गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने अधिकारी को गिनाईं समस्याएं
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी बुधवार को सरसावा चीनी मिल पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मिल प्रबंधन की भी शिकायत की। अधिकारी ने जीएम को मौके पर बुलाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
किसानों ने कम गन्ना इंडेंट तथा कम पर्चियां मिलने की शिकायत अधिकारी से की। अधिकारी ने चीनी मिल सरसावा के जीएम को बुला कर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसानों ने कहां की गेहूं की कटाई शुरू हो गई है तथा खेतों में अभी भी काफी गन्ना खड़ा है। इस वर्ष अच्छी पैदावार निकलने के कारण गन्ना डालने में समय लग रहा है। अधिकारी ने किसानों से अच्छी प्रजाति और नई तकनीक से गन्ना बुआई की अपील की। कहा कि अच्छा गन्ना होने की प्रमुख वजह अनुकूल मौसम रहना है। उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी गन्ना और चीनी का उत्पादन रिकार्ड स्तर पर पहुंचेगा। इस दौरान गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. उदयभान, डॉ. यशपाल सिंह, जीएम, सीसीईओ आदि मौजूद रहे।