फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर मंडल में रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे

सहारनपुर मंडल में रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे

Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल में रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे
सहारनपुर। मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष नौ करोड़ पौधों को रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें सहारनपुर मंडल में 12 लाख और सहारनपुर जनपद में पांच लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन अधिकारियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण अभियान वर्ष 2018-19 एवं गंगा हरीतिमा अभियान के लिए पौधालय पौध उपलब्धता तथा तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाए। वह बुधवार को विकास भवन सभागार में नवाधिकारियों एवं निजी पौधशालाओं के मालिकों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अभियान के दौरान कहीं भी पौध की अनउपलब्धता ना रहे। प्रयास होना चाहिए कि पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ पौधों को ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहां उनकी समुचित देखभाल हो सके। चूंकि मंडल में 12 लाख पौधे रोपे जाने हैं। ऐसे में मंडल के जितने भी नर्सरी हैं वह अधिक से अधिक पौधे उपलब्ध कराएं। कहा कि सहारनपुर मंडल में इतनी क्षमता है कि वो पूरे देश में पौधे उपलब्ध करा सकती है। कहा कि गंगा अभियान से 27 जनपद जुड़े हैं। गंगा के किनारे अधिक से अधिक पौधे रोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। निजी पौधशालाओं के मालिकों से कहा कि आप लोग प्रकृति और ब्रह्मांड को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। आप ही की वजह से सहारनपुर पौधशाला के मामलों में अग्रणी रहा है। बैठक में डीएफओ विजय सिंह, आर बालाचंद्रन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed