{"_id":"5abe83684f1c1bee618b4a23","slug":"31522434920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ 88 लाख रुपये का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ 88 लाख रुपये का बजट पास
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आठ करोड़ 88 लाख रुपये का बजट पर मुहर लगा दी गई।
शुक्रवार को सभापति राकेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में आठ करोड़ 88 लाख की अनुमानित आय तथा सात करोड़ 74 लाख रुपये का व्यय होना दर्शाया गया। इसमें वेतन आदि के अलावा सड़कों के विकास, कृषि उपकरणों पर छूट आदि का ब्योरा दिया गया। बजट को सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में सहारनपुर में पुलिस लाइन के सामने स्थित गांधी शताब्दी गन्ना नेत्र चिकित्सालय के लिए दस लाख रुपये प्रति कृषक कटौती का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे पास कर दिया गया। बैठक में मौजूद किसानों ने चीनी मिलों से संबधित समस्याएं भी रखीं, जिनका निराकरण किया गया। बैठक में अकलचंद चौधरी, सोफा सिंह, नवाब, अहसान, मांगेराम, जगत सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदयभान राव, सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक चेतन शर्मा, दीपक नागर, अश्विनी जैन, अशोक कुमार, मनोज पंवार, प्रदीप कुमार, प्रभात सिंह, धर्मवीर, अमित, विकास आदि मौजूद रहे।