{"_id":"5aad70784f1c1ba6768b6302","slug":"31521315960-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का स्वागत किया
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का स्वागत किया
देवबंद। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में की गई 110 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी का किसानों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी में सरकार को कुछ और इजाफा करना चाहिए।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि से किसानों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने चीनी के गिरते दामों पर चिंता जताई। कहा कि यदि चीनी के भाव इसी तरह गिरते रहे तो चीनी मिलों के सामने गन्ना मूल्य का भुगतान करने में परेशानी आएगी। इसलिए सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। किसान नेता रणबीर सिंह, अनिल सिंह प्रमुख, यशपाल त्यागी आदि ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ 10 रुपये क्विंटल बोनस दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने सरकार से गेहूं खरीद केंद्रों पर सरकारी खरीद को मुकम्मल बनाने की मांग भी रखी। किरण पाल कश्यप, महेश कुमार, प्रीतम सिंह, संजय त्यागी आदि ने चीनी के भाव बढ़ाने के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है।