फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे अल्तमश

हॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे अल्तमश

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे अल्तमश
सहारनपुर। बॉलीवुड गायक अल्तमश फरीदी जल्द हॉलीवुड की फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने सहारनपुर के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

गुरुवार को घंटाघर स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सहारनपुर निवासी गायक अल्तमश फरीदी ने बताया कि उनका करियर बॉलीवुड की फिल्म गुंडे का गीत मौला-मौला से शुरू हुआ था। अल्तमश अब तक दर्जनों फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। एक विलेन, हाऊसफुल थ्री, वजह तुम हो, एजेंट विनोद आदि फिल्मों को उन्होंने अपने गाने दिए हैं। नेट फिल्मस पर बनने वाली हॉलीवुड की एक अनाम फिल्म में उन्हें अपने आवाज देने का अवसर मिला है। उनका सबसे बेहतरीन गाना सोनाली केबिल में आया था, जिसके बोल थे एक मुलाकात जरूरी है। इस गाने ने काफी सफलता हासिल की। अल्तमश का कहना है कि संगीत मुझे विरासत में मिला है। मेरे वालिद उस्ताद मेहताब फरीदी बेहतरीन कव्वाल हैं और दादा उस्ताद यूसुफ याकूब नामी कव्वाल थे। यश भारती पुरस्कार विजेता मशहूर गजल गायक उस्ताद राहत अली ने भी जनपदवासियों को होली की शुुुभकामनाएं दी। गुलवेज, सलीम, सतीश शाह, बंटी प्रधान, बाबर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed