{"_id":"5a9838b54f1c1bff388bae16","slug":"31519925429-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होलिका पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होलिका पूजन किया
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होलिका पूजन किया
देवबंद (सहारनपुर)। होली पर्व बृहस्पतिवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने जहां परंपरागत तरीके से होलिका पूजन किया, वहीं बाजार में दुकानदारों ने रंगों से होली खेलकर खूब हुड़दंग मचाया।
नगर की इंदिरा कालोनी, गांधी कालोनी, मिश्रा कालोनी, शिक्षक नगर, गुज्जरवाड़ा, जनकपुरी, शिवचौक, लहसवाड़ा, कायस्थवाड़ा, शास्त्री चौक, प्रीत विहार कालोनी और सरकारी अस्पताल आदि स्थानों पर लकड़ी और पुराल से होलिका बनाई गई। जहां महिलाएं सजकर बच्चों संग पहुंची।
महिलाओं ने गोबर से बने चांद, सूरज व सितारों की आकृति वाले बरकुल्लों की माला होलिका पर डालकर परंपरागत तरीके से परिक्रमा करते हुए पूजन किया। यही स्थिति देहात क्षेत्र में देखने को मिली। होलिका पर पूजन का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। वहीं होली पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बाजारों में भी खूब चहल पहल रही। बच्चों ने अपनी पंसद की पिचकारी तथा रंग-गुलाल की खरीदारी की। लोग भी होली के विशेष व्यंजन बेर, गुंजिया, टेंटी, सबूनी तथा मीठे खिलौने खरीदने में मशगूल रहे। दोपहर बाद बाजार में व्यापारियों ने होली खेली। हर कोई होली के रंगों में सराबोर दिखाई पड़ा। वहीं, होली पर्व के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क रही।