{"_id":"5a74a8064f1c1bb3208b6f45","slug":"31517594630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी और लिपिक पर कार्रवाई कराने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी और लिपिक पर कार्रवाई कराने का संकल्प
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ड्रग इंस्पेक्टर के निलंबन की कार्रवाई से डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसे सच्चाई की जीत बताया है। शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने विभाग के एक अधिकारी और लिपिक पर भी भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई कराने का संकल्प लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष वाईपी सैनी ने कहा कि 27 मार्च 2017 को एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका अंकुर जैन के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच बिठाई। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसमें डीएम पीके पांडेय की भूमिका अहम रही। अंतत: शासन ने अनामिका अंकुर जैन को निलंबित कर दिया। दलजीत सिंह कोचर ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर का निलंबन सच्चाई की जीत है, मगर लड़ाई अभी अधूरी है। आरोप लगाया कि विभाग के एक अधिकारी का पूरा संरक्षण ड्रग इंस्पेक्टर को रहा। इसके अलावा एक लिपिक भी भ्रष्टाचार में शामिल है। अब इन दोनों के विरुद्घ कार्रवाई कराया जाना जरूरी है। बैठक में महामंत्री नलिन अग्रवाल, विवेक चौहान, अरशद राना, अनिल तुली, मनमोहन सिंह, गोपाल, एचएस वालिया, आरपी मित्तल, विनोद चौधरी, संजीव गोयल, धनंजय मित्तल आदि मौजूद रहे।