{"_id":"5a511eb04f1c1b4a018b60b3","slug":"31515265712-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर में दी बेहतरीन प्रस्तुति--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर में दी बेहतरीन प्रस्तुति--
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। एशियन कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
अंबाला हाइवे स्थित एशियन कालेज में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में छात्रों को विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। चेयरमैन परमजीत सिंह एवं निदेशक गजेंद्र पुंडीर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। छात्रों को रस्सी के सहारे नदी पार करना, दो रस्सियों के माध्यम से नाला पार करना, डंडों के जरिए घायलों को लेकर जाने का प्रशिक्षण दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में टीम 15 और टेंट निर्माण में टीम पांच को प्रथम स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुमित व नेहा की प्रस्तुति को सराहा गया। रंजू शर्मा, अरुण पाठक, राजकुमार तंवर, उदयवीर त्यागी, मोहन मित्तल, प्रियंका, मनोज कुमार, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।