फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए

नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए

Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए
नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए
विज्ञापन


सहारनपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकट उत्सव पर धूमधाम से नगर नगर कीर्तन निकाला गया। गतका दल ने कई तरह के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।
बुधवार को पंज प्यारों की अगुवाई में पंजाबी गुरुद्वारा गोशाला रोड से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। यह घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा था। इसके बाद घोड़ों पर निहंग सवार थे। रणजीत राजपुरा अखाड़ा के बच्चे शस्त्र चलाने का कौशल दिखाते हुए आगे बढ़े। गुरुनानक इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चे शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पंच प्यारों में जत्थेदार मनमीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मनिंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह चल रहे थे। उनके पीछे सजी पालकी पर गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी थे। यहां जत्थेदार मेहर सिंह सेवा कर रहे थे। प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, सतविंद्र सिंह माकन, पवन प्रीत सिंह, राजीव सिंह, सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, हरभूपेंद्र सिंह, हरमोहन सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, एमपी चावला, रघुबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, डा. स्वर्णजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलबीर सिंह, परमिंद्र सिंह कोहली, मोनू बत्रा, गुरमेहर सिंह, दीदार सिंह, दलजीत सिंह कोचर, हरप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


व्यापारियों ने किया स्वागत
सहारनपुर। नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल की नगर इकाई ने श्री राम चौक पर नगर कीर्तन का भव्य स्वाग किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और अध्यात्मिक तथा सांसारिक रूप से शुद्ध जीवन जीने के की विधि बताई। उन्होंन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भारत के साथ पूरे विश्व का भ्रमण किया। एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, आरके मल्होत्रा, मोहन लाल, दीपक मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह सचदेवा, यशपाल डाबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed