फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें छात्र : त्यागी

अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें छात्र : त्यागी

Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें छात्र : त्यागी
अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें छात्र : त्यागी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में सोमवार को नववर्ष के कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में एलएलबी और बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निशा प्रिया ने लघु हास्य नाटिका पापा मुझको भी पढ़ना सिखा दो के द्वारा पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इनके अलावा छात्रों ने क्विज समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। विभागाध्यक्ष बुशरा शफीक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना है। डॉ. मुजम्मिल कमर ने कहा कि विधि एक ऐसा पेशा है जो मुजरिम को सलाखों के पीछे बंद कर सकता है और बेगुनाह को कैद से छुड़ा भी सकता है। इसलिए अपने जीवन में सत्य को सत्य और असत्य को असत्य मानकर कार्य करना चाहिए। विधि प्रवक्ता राहुल देव त्यागी ने छात्रों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. असजद तुर्की, विपिन राणा, आशुतोष, अनिल कुमार, मीनाक्षी, सफिया, मोबीन अली, राव जुनेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed