{"_id":"5a42ac004f1c1b193e8bb133","slug":"31514318848-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एडीएम (ई) एसके दूबे ने मंगलवार को ग्राम सभा कालाहेड़ी में ग्रामीणों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें विद्युत, सड़क निर्माण, अवैध कब्जे, आवास आदि पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से जानकारी ली।
गांव कालाहेड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में अवैध कब्जों को लेकर राजस्व टीम से जानकारी ली। ग्राम सभा में विद्युत समस्या, सडक निर्माण, आवास आदि के बारे में जानकारी ली गई। ग्राम प्रधान अफजाल ने बताया कि ग्राम सभा की ओर से 26 पात्र लोगों को आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एचटी लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। इसके बाद एसके दूबे ने चारागाह की 125 बीघा जमीन को मौके पर जाकर देखा। बैठक में तहसीलदार रमेश कुमार के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। बैठक में एसके दूबे ने अपने अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम प्रधान अफजाल, लेखपाल शेर सिंह, कानूनगो सुरेश सैनी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।